‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 11 फरवरी। अभनपुर विधानसभा के विधायक धनेंद्र साहू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के संगवारी कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सामाजिकजनों, महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न सामाजिक संगठन, एनएसयूआई, नगरपालिका, आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों कार्यकर्ताओं द्वारा श्री साहू को बुके-फूलमाला, शाल भेंटकर, मिठाई खिलाकर जन्म दिन की बधाई दी गई।
सामाजिक संगठनों में से सिंधी समाज, जैन समाज, मुस्लिम जमात, ब्राह्मण समाज, कहार भोई समाज, सतनामी समाज, साहू समाज, भामाशाह सदभाव समिति ने भी साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री साहू ने कहा कि पहला जन्म तो माता-पिता के घर में हुआ और फिर गुरुजनों की शिक्षा के बाद सन् 1990 में नया जन्म राजनीति में हुआ। राजनीति में भी एक परिवार की तरह एकजुट होकर रहना।
आगे कहा-मैंने पहला चुनाव 1993 में लड़ा। आज राजनीति में 33 वर्ष हो गए, जनता में परिवार से बढक़र प्यार मिला। जिस कारण सात बार विधानसभा चुनाव लड़ा और दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें चार बार जनता ने मुझे विजयी बनाया। कांग्रेस परिवार ने प्रदेशाध्यक्ष बनाया, विधायक बनाया, मंत्री बनाया, यह सब आपका प्यार था, जिसके कारण मैं आप सबकी सेवा में तत्पर रहा।
सभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव श्री साहू 20 हजार वोट से हार गए, मगर तीन साल तक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे, जिसका परिणाम यह हुआ उसी विधायक को 28 सौ वोट से जीत दर्ज की। वर्ष 1998 में, 2003 में विधायक बने, फिर 2008 में 1490 वोट से हार गए, उसके बाद 2013 तक पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य किए और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। जो जनता का प्यार ही था, फिर 2018 में फिर विजयी हुए।
जीत का कारण जनता को सप्ताह में तीन दिन रूबरू हो उनके दुख दर्द को सुनकर निपटारा करते हैं। कोरोना काल में भी जब लोग डरकर अपने घरों में घुसे हुए थे, विधायक श्री साहू घूम-घूमकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे। उसी का परिणाम है कि नगर में आज स्वास्थ्य केन्द्र में 100 बिस्तर अस्पताल, आक्सीजन प्लांट का तत्काल निर्माण हुआ, जिससे क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य के प्रति रायपुर का चक्कर न काटना पड़े।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, मानिकचौरी सोसायटी अध्यक्ष चन्द्रहास साहू, मण्डी अध्यक्ष गोपेश उपाध्यक्ष भागवत साहू, जीतसिंह, नवापारा सोसायटी अध्यक्ष शेखर बाफना,पालिका पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जीत सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, सभापति संध्या राव, हेमंत साहनी, अजय साहू,मंगराज सोनकर, मेघनाथ साहू, रामा यादव, राजा चावला, राकेश सोनकर, अहमद रिजवी, शाहिद रजा, निर्माण यादव, अशोक गोलछा, संतोष विश्वास, विजय गिलहरे, संध्या शर्मा, एफके दानी, टिकेश्वर गिलहरे, प्रतीक साहू, घनश्याम साहू, सौरभ सोनी, रामरतन, फागूराम देवांगन, अर्जुन साहू, मुस्लिम जमात के अध्यक्ष अल्तमश सिद्दिकी, नुरूल रिजवी, अरसद चांगल, इश्तियाक ढेबर, अहमद रिजवी, हारून चांगल, शकील वारसी, मुश्ताक सुलड़ा, इकबाल खान, आरिफअशरफी, शकील वारसी, रिजवान खोखर, परवेज अहमद, सत्तार भाई सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।