छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 1 दिसंबर। प्रदेश में कोरोना से कल 18 मौतें हुई हैं। इन सभी का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा था। इनके संपर्क में आने वालों की जांच-पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ, इन मौतों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना मौत के आंकड़े बढक़र 656 हो गए हैं।
बुलेटिन के मुताबिक जिन 18 मरीजों की मौत हुई है, इसमें रायपुर संभाग से रायपुर का 81 वर्षीय पुरूष, रायपुर का 43 वर्षीय पुरूष, गायत्री नगर शंकर नगर रायपुर का 68 वर्षीय पुरूष, भाठापारा बलौदाबाजार का 57 वर्षीय पुरूष, महासमुंद का 75 वर्षीय पुरूष, पटेवा महासमुंद का 70 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।
दुर्ग संभाग का राजनांदगांव का 68 वर्षीय पुरूष, बेमेतरा की 83 वर्षीय महिला, घुनडोटा कबीरधाम का 64 वर्षीय पुरूष एवं बिलासपुर संभाग का शंकर नगर चांपा जांजगीर-चांपा का 82 वर्षीय पुरूष, जमनीपाली कोरबा की 41 वर्षीय महिला, खरसिया रायगढ़ का 45 वर्षीय पुरूष, पैलेस रोड रायगढ़ का 63 वर्षीय पुरूष, कनकबीरा सांरगढ़ रायगढ़ का 56 वर्षीय पुरूष, सारंगढ़ रायगढ़ का 35 वर्षीय पुरूष, सरिया बरमकेला रायगढ़ का 44 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। बस्तर संभाग के कांकेर से 42 वर्षीय पुरूष, एनएमडीसी बचेली दंतेवाड़ा का 68 वर्षीय पुरूष शामिल हैं।
इन सभी का एम्स, मेडिकल कॉलेज व अन्य जगहों पर इलाज चल रहा था। इसमे 3 की मौत कोरोना से एवं बाकी 15 की अन्य गंभीर बीमारियों के साथ कोरोना से मौत हुई हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण बना हुआ है और ठंड बढऩे पर इसका खतरा और बढ़ सकता है।