बलौदा बाजार

श्रद्धा दुबे को महिला शिखर सम्मान
13-Mar-2025 3:18 PM
श्रद्धा दुबे को महिला शिखर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 13 मार्च।
वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिला शिखर सम्मान समारोह का आयोजन वृन्दावन हाल, रायपुर में किया गया, जिसमें विभिन्न विधाओं में विशिष्टता प्राप्त 36 विप्र महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें शिक्षा और समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए श्रद्धा मनोज दुबे को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शॉल, बुके एवम् स्मृति चिन्ह (स्व. पार्वती देवी-रविशंकर मिश्रा स्मृति) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया. समारोह में नृत्य, गीत, संगीत ने समां बांधे रखा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर की महापौर मीनल चौबे रहीं. वहीं विशेष अतिथि के रूप में पार्षदगण सरिता आकाश दुबे, स्वप्निल मिश्रा, सुमन अशोक पाण्डेय, शताब्दी पाण्डेय एवं अर्पिता पाठक-उप संचालक, नगरीय प्रशासन, रायपुर उपस्थित रहीं।

सभा को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने कहा कि महिलाओं का सम्मान तो हर दिन किया ही जाता है पर आज का दिन विशेष है. महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के  साथ आफिस, व्यापार, राजनीति सहित कई क्षेत्रों में सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं. वे स्वभाव से मृदुभाषी होती हैं पर परिस्थितियों के अनुसार वे शौर्य में पीछे नहीं हटतीं. उन्होंने निगम चुनाव में अपनी जीत के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया. सरिता दुबे, स्वप्निल मिश्रा, सुमन पाण्डेय, शताब्दी पाण्डेय, अर्पिता पाठक ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाईयां दीं. प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था द्वारा वर्ष में किये जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सम्मानित महिलाओं के कार्य उपलब्धियों से अवगत कराया।

ये महिलाएं भी हुईं सम्मानित
अर्चना त्रिवेदी बलौदाबाजार- शिक्षा व समाज सेवा, कल्पना शुक्ला रायपुर- शिक्षा व समाज सेवा, डॉक्टर रोली तिवारी रायपुर- मनोविज्ञान शिक्षा सेवा, शशि दुबे रायपुर- काव्य पाठ व साहित्य लेखन, सीमा पाण्डेय रायपुर- काव्य पाठ व  क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

पदाधिकारियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
इसके साथ ही वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के संगठन को विस्तार करते हुए रायपुर एवं बलौदाबाजार जिले के महिला विंग पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव सुनील ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक प्रीति मिश्रा, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, विद्या भट्ट, वसुधा राकेश तिवारी, राधा तिवारी, सुमन पाण्डेय, निकिता तिवारी, अनिता राव, सुनीता शर्मा, राघवेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, रवि शर्मा, गिरजा शंकर दीक्षित, रामवृत तिवारी, बलौदाबाजार से मनीषा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, ऋचा द्विवेदी, निशा झा,आदि काफी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा एवं अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा ने किया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news