गरियाबंद

पूर्व मंत्री व विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ता मुस्ताक सुलड़ा के निधन पर जताया शोक
21-Jan-2025 10:02 PM
पूर्व मंत्री व विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ता मुस्ताक सुलड़ा के निधन पर जताया शोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 21 जनवरी। भाजपा मंडल नवापारा के वरिष्ठ सदस्य और नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के पूर्व एल्डरमैन मुस्ताक सुलड़ा के  निधन पर शोक व्यक्त किया।

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू एवं विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि सुलड़ा का निधन भाजपा मंडल नवापारा के साथ-साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। वे काफी सरल व सौम्य स्वभाव के थे और भाजपा के सच्चे सिपाही थे। उनका समय से पूर्व चले जाना काफी दुखद है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए हृदय से प्रार्थना करता हूं।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, योगिता, डॉ. केआर सिन्हा, किशोर देवांगन, अन्नपूर्णा देवांगन, होरीलाल साहू, परदेसीराम साहू, लोकनाथ सोनकर, अशोक नागवानी, देहुती रतीराम साहू, ईश्वरी देवांगन, मनीष देवांगन, संजय साहू, सौरभ जैन, रेशम सिंह हुंदल, धीरज साहू, मुकुंद मेश्राम, बल्लु सोनी, संतु कंसारी, मेघनाथ साहू, डॉ.मुन्ना खान, सहित अनेक लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news