गरियाबंद

पारागांव शक्तिकेन्द्र में बूथ समिति का गठन
30-Nov-2024 2:40 PM
पारागांव शक्तिकेन्द्र में बूथ समिति का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 नवंबर। गुरुवार को भाजपा मंडल नवापारा के पारागांव शक्ति केंद्र अंतर्गत आने वाले बूथों में संगठन चुनाव संपन्न हुए। पारागांव शक्ति केंद्र प्रभारी किशोर देवांगन और सहप्रभारी साधना सौरज के नेतृत्व में संपन्न हुए संगठन चुनाव में ग्राम पारागांव से राजेंद्र देवांगन, मुकेश देवांगन, महेश ठाकुर, अनुज राजपूत, ग्राम नवागांव से नंदकुमार चक्रधारी, ग्राम लखना से तिलक यादव और ग्राम कोलियारी से हीरा लाल चक्रधारी नियुक्त किए गए। इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी किशोर देवांगन ने चयनित पदाधिकारियों को बताया कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव में जिम्मेदारी मिलना अपने आप में गर्वित करने वाला है। विकसित राष्ट्र की संकल्पना को साकार करने में भारत के प्रत्येक नागरिक के साथ-साथ भाजपा के प्रत्येक सिपाही की भी अहम भूमिका रहेगी। किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चुनौतीपूर्ण होता है। इस चुनौती को स्वीकार करने वाला अपने आप में विशेष होता है। चयनित सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी और अपने आगे बढऩे का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news