सक्ति

दो सामान्य प्रेक्षक, एक पुलिस प्रेक्षक व एक व्यय प्रेक्षक नियुक्त
01-Nov-2023 7:33 PM
दो सामान्य प्रेक्षक, एक पुलिस प्रेक्षक व एक व्यय प्रेक्षक नियुक्त

सक्ती, 1 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्र. 35 सक्ती के लिए आईएएस मोहम्मद वाय. सफिरूल्ला को व विधानसभा क्षेत्र क्र. 36 व 37 चंद्रपुर एवं जैजैपुर के लिए आईएएस  उमाकंता त्रिपाठी को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आईपीएस  शैलेन्द्र कुमार बर्नवाल को पुलिस प्रेक्षक तथा आई आर एस  अतुल कुमार रामदास गोखे को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद वाय. सफिरूल्ला, उमाकांत त्रिपाठी और पुलिस प्रेक्षक  शैलेन्द्र कुमार बरनवाल हसौद रेस्ट हाऊस में और व्यय प्रेक्षक  अतुल कुमार रामदास गोखे रेस्ट हाऊस सक्ती में निवासरत है। सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद वाय. सफिरूल्ला का संपर्क नंबर 7587016637, सामान्य प्रेक्षक  उमाकांत त्रिपाठी का संपर्क नंबर 7587016638, पुलिस प्रेक्षक  शैलेन्द्र कुमार बर्नवाल का संपर्क नंबर 7587016639, व्यय प्रेक्षक  अतुल कुमार रामदास गोखे का संपर्क नंबर 7587016640 है, जिनसे संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट