दन्तेवाड़ा

3 नक्सलियों का समर्पण
11-Oct-2021 9:19 PM
3 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को सोमवार को कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव और उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह के समक्ष 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाना के मिलियम पल्ली गांव निवासी ताती जोगा (38 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली मिलियम पल्ली जन मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्यरत था। यह नक्सली विभिन्न वारदातों में भागीदार था।

इसी कड़ी में मिलियमपल्ली जन मिलिशिया सदस्य सोड़ी भीमा (43) ने घर वापसी की। एक अन्य जन मिलिशिया सदस्य सोड़ी दशरू (40) ने भी आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली भी सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाना के मिलियम पल्ली गांव का निवासी था। उक्त सभी नक्सली ग्रामीणों की हत्या और पुलिस दल पर हमला करने में शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news