कारोबार
रायपुर, 9 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर भारत महिला समाज ने अध्यक्षा कुमकुम झा के नेतृत्व में सभी महिलाओं सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और एम्स अस्पताल के परिसर में ऐ मां भोजन सेवा समिति के साथ मिलकर मरीजों को तथा उनके परिवार को नि:शुल्क भोजन वितरण किया। उत्तर भारत महिला समाज की अध्यक्षा कुमकुम झा ने अपने महिला मंडल सदस्यों के साथ पर्यावरण व नशामुक्ति को लेकर भी जोर शोर से अभियान चलाया हुआ है और छुइयां छठ तलाब को पॉलीथिन मुक्त के साथ स्वच्छ रखने का भी उत्तर भारत महिला मंडल ने संकल्प लिया है जहां पर पवित्र छठ पूजा का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इस अवसर पर बिंदा पासवान, रजनी शर्मा, अंजू देवी, काकुली घोश, नीतू सिंह, आयुष झा, अनु सिंह, चांदनी सिंह, गुंजन , कांति चौधरी, पिंकी मिश्रा, यमुना देवी भगत, बेबी सिंह,चंद्रकांती चौधरी, उर्मिला, बेली देवी, शाम पति चौधरी उपस्थित थीं।


