कारोबार

होली हार्ट्स की नकया का राष्ट्रीय वेबिनार में राज्य का प्रतिनिधित्व
09-Mar-2021 5:21 PM
होली हार्ट्स की नकया का राष्ट्रीय वेबिनार में राज्य का प्रतिनिधित्व

रायपुर, 9 मार्च। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा एक वेबीनार का आयोजन हुआ। इसके लिए पूरे राष्ट्र से केवल 9 बालिकाओं को अपने विचारराष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत  करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।

होली हार्ट्स एजुकेशनल एकेडमी  की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा नकया मालक का चयन इस वेबिनार के लिए हुआ। वेबिनार में भारत के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,  सीबीएसई  के  अध्यक्ष  मनोज आहुजा, सचिव स्कूल शिक्षा  एवं  साक्षरता  विभाग  अनीता  कंवल के साथ  केंद्रीय विद्यालय संगठ  एवं  सीबीएसई के कई अधिकारी उपस्थित थे।

नकया ने अपना जीवन  लक्ष्य  बताया कि  मैं  डॉक्टर  बनना चाहती हूं। ग्रामीण व आदिवासी  क्षेत्रों  में जाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चाहती हूं और अपनी सेवा देश  को समर्पित करना चाहती  हूं। शिक्षा मंत्री  के सामने अपने के प्रस्तुतीकरण  के लिए नकया  का हौसला बढ़ाने  के लिए उनकी शिक्षिका अर्चना परोहा और राधिका अत्रे  पूरे समय उनके साथ थीं।


अन्य पोस्ट