कारोबार

अशोका रत्न मंदिर में चढ़ी 1 किलो चांदी की ईंट, आरती ग्रुप स्टाफ द्वारा अयोध्या मंदिर को भेंट
06-Aug-2020 5:17 PM
अशोका रत्न मंदिर में चढ़ी 1 किलो चांदी की ईंट,  आरती ग्रुप स्टाफ द्वारा अयोध्या मंदिर को भेंट

रायपुर, 6  अगस्त।  आरती ग्रुप के संचालक राजीव मुंदड़ा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में उत्सव का माहौल है।  राजधानी के मंदिरों में भी भक्तों ने विशेष पूजा अर्चना की। अशोका रत्न परिसर में स्थित मंदिर में भी हमने उत्सव मनाया।  आरती ग्रुप  स्टाफ सदस्यों द्वारा भगवान राम को 1 किलो चांदी की ईंट अर्पित की गई। भगवान राम का विशेष श्रृंगार किया गया। छत्तीसगढ़ की ओर से अयोध्या राम मंदिर में इस 1 किलो चांदी की ईंट भेंट की जायेगी।


अन्य पोस्ट