कारोबार
ठंड से राहत पहुंचाने कॉस्मो दीवाज़ ने बांटे स्वेटर
29-Nov-2026 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हैप्पी स्कूल ने 111 बच्चों के खिले चेहरे
रायपुर, 29 नवंबर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बताया िक उनकी ओर से सामुदायिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत हैप्पी स्कूल, टेमरी में स्वेटर वितरण अभियान आयोजित किया गया। सर्दी की शुरुआत को देखते हुए क्लब ने स्कूली बच्चों को ठंड से बचाव और आराम देने के उद्देश्य से यह पहल की। अभियान के दौरान कुल 111 बच्चों को 111 स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर आई खुशी और उत्साह ने इस आयोजन को खास बना दिया।
दीवाज़ ने बताया कि यह पहल बच्चों को सहयोग देने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्लब का मानना है कि हर बच्चे को सुरक्षा, देखभाल और मुस्कुराने की वजह मिलनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे