कारोबार
रायपुर/कोलंबो, 29 सितंबर। रोटरी इंटरनेशनल की ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ और अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व की भावना को मजबूत करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवा•ा की 18 सदस्यीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो का दौरा किया।
दीवा•ा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कोलंबो में गरिमापूर्ण ध्वज आदान-प्रदान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कोलंबो और रोटरी क्लब ऑफ नोवा सीलोन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कोलंबो के अध्यक्ष रोटेरियन थुरैब हिल्मी, पूर्व अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रोटेरियन अशरफ अली, रोटरी क्लब ऑफ नोवा सीलोन की क्लब सचिव रोटेरियन दिनुकी परेरा, सहायक सचिव रोटेरियन सविता कृष्णकुमार और सदस्यता अध्यक्ष रोटेरियन सेसांदी राजपक्षे से मुलाकात की।
दीवा•ा ने बताया कि समारोह में ध्वज का आदान-प्रदान केवल एक औपचारिक परंपरा नहीं रहा, बल्कि यह सीमाओं से परे दोस्ती, साझा मूल्यों और सामाजिक सेवा के संकल्प का प्रतीक बना। अपने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी एवं सामाजिक परियोजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं, श्रीलंका के रोटरी क्लबों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और विभिन्न पहलों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। रोटरी की सामाजिक परियोजनाओं के अलावा दोनों देशों के सदस्यों के बीच भारत और श्रीलंका की साझा संस्कृति, परंपराओं और अनुभवों को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई।
दीवा•ा ने बताया कि श्रीलंकाई रोटेरियंस को भारत आने और छत्तीसगढ़ी आतिथ्य का आनंद लेने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया। साथ ही भविष्य में संयुक्त सामाजिक परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में भी चर्चा हुई। बेहद यादगार, समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव बताया। ‘एक साथ जुड़ें, एक साथ सेवा करें’ के रोटरी संदेश को वास्तविक रूप से जीवंत किया।