कारोबार

स्वच्छता सत्र और निवारक जांच शिविर में एनटीपीसी के 100+ का स्वास्थ्य परीक्षण
26-Sep-2026 2:49 PM
स्वच्छता सत्र और निवारक जांच शिविर में एनटीपीसी के 100+ का स्वास्थ्य परीक्षण

रायपुर, 26 सितंबर। एनटीपीसी नवा रायपुर के जीएम-एचआर सहदेव प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए स्वच्छता पर सत्र और निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और कॉलेज, रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें हाउसकीपिंग और कैटरिंग क्षेत्र में काम करने वाले 101 सहायक कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

श्री गर्ग ने बताया कि सभी से व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ कार्यस्थल को भी साफ-सुथरा रखने का अनुरोध किया। डॉ. रंजीता साहू, पूर्व सीएमओ ने इस साल के थीम - स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत पर जोर देते हुए स्वच्छता पर अपने व्याख्यान में व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और इसे और बेहतर बनाने के टिप्स दिए।

श्री गर्ग ने बताया कि श्री बालाजी ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स और कॉलेज के जनरल मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. राम गोपाल घृतलहरे की अगुवाई वाली मेडिकल टीम ने प्रतिभागियों की जांच की। डॉ. अजय सिंह ठाकुर, आरएमओ, एनटीपीसी नवा रायपुर और उनकी टीम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट