कारोबार
वंदना ऑटो में भव्य लॉन्चिंग
रायपुर, 25 सितंबर। शहर के प्रमुख बजाज डीलर वंदना ऑटो, आश्रम चौक, जी.ई. रोड ने बताया कि बजाज पल्सर की दो शानदार 160 सीसी बाइक्स पल्सर एन160एस और पल्सर एन160एसएस की भव्य लॉन्चिंग की गई। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों में नई बाइक्स को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लॉन्चिंग के दिन ही 10 बाइक्स की बुकिंग हुई और 10 बाइक्स की बिक्री दर्ज की गई।
वंदना ऑटो ने बताया कि नई पल्सर एन160एस और एन160एसएस को आकर्षक डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इनका एक्स-शोरूम मूल्य 1,46,172 बताया गया। दोनों मॉडल तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं— 1. ब्रुकलिन ब्लैक, 2. पर्ल मेटैलिक व्हाइट, 3. अटलांटिक ब्लू। पल्सर एन160एस और एन160 एसएस की लॉन्चिंग के साथ ही कार्यक्रम में बजाज चेतक के नए मॉडल भी लॉन्च किए गए।
इससे ग्राहकों को बजाज के नए दोपहिया वाहनों की रेंज देखने और खरीदने का अवसर मिला। ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और नई पल्सर बाइक्स को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।