कारोबार
प्रस्तावित जयपुर ज्वेलरी शो पर प्रस्तुतिकरण और आमंत्रण
रायपुर, 10 सितंबर। जयपुर ज्वेलरी शो के चेयरमैन राजीव जैन एवं सचिव कमल कोठारी ने बताया कि जयपुर ज्वेलर्स शो एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक सेमीनार आयोजित किया गया इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य 22 से 25 दिसंबर 2026 में इंडिया का सबसे बड़ा प्रदर्शनी होने वाला है जिसके लिए इस आयोजित भव्य शो का प्रस्तुतीकरण एवं जानकारी उपलब्ध करायी गयी एवं सभी को आमंत्रित किया।
श्री जैन और श्री कोठारी ने बताया कि इस आयोजन मे विशेष जयपुर ज्वेलर्स शो कमिटी द्वारा जिन्होंने कई वर्षों से निरंतर इस शो में अपनी सहभागिता प्रदान की ऐसे रायपुर सराफा व्यापारियों का सम्मान किया गया। रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेन्द्र गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पारख, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा, संरक्षक भीखम कोचर सलाहकार अशोक गोलछा, शांति बरडिय़ा उत्तम गोलछा, सुरेश भंसाली प्रहलाद सोनी पवन सोनी उपाध्यक्ष नीलेश सेठ कोषाध्यक्ष अनिल कूचेरिया सह सचिव विनय गोलछा संगठन सचिव प्रवीण मालू, विकास कानूगा, छत्तीसगढ़ होलसेल सिल्वर एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नवलखा सचिव चंद्रप्रकाश गोलछा एवं नवरतन गोलछा, सुशील टाटिया अभय कोठारी के साथ लगभग 100 व्यापरियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
संयोजक अशोक बरडिय़ा थे संचलन एवं कार्यक्रम की विषयों की जानकारी रायपुर सराफा एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र गोलछा ने उपलब्ध करायी।