कारोबार

हिमालयन की एडवेंचर क्षमता और आधुनिक तकनीक का मिला अनुभव
10-Sep-2026 2:57 PM
हिमालयन की एडवेंचर क्षमता और आधुनिक तकनीक का मिला अनुभव

आन रॉयल एनफील्ड में भव्य लांचिंग

रायपुर, 10 सितंबर। रायपुर के आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में बहुप्रतीक्षित रॉयल एनफील्ड हिमालयन का शानदार लॉन्च आयोजित किया गया। आन रॉयल एनफील्ड के डीलर प्रशांत केशरवानी एवं कंपनी मैनेजर सतीश की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रॉयल एनफील्ड प्रेमियों, ग्राहकों एवं बाइकिंग उत्साही लोगों ने नई हिमालयन को करीब से जाना और इसकी एडवेंचर क्षमता एवं आधुनिक तकनीक का अनुभव किया।

नई हिमालयन को खास तौर पर एडवेंचर और लॉन्ग-राइडिंग के शौकीन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और रॉयल एनफील्ड की प्रतिष्ठित पहचान इसे एडवेंचर बाइकिंग सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाती है। सभी बाइकिंग एन्थूसियास्ट्स को नई हिमालयन का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।


अन्य पोस्ट