कारोबार

प्रतिभा, निर्णय क्षमता और नए विचारों को तराशने 2 हजार बच्चों को रोटरी साइन-2026 ने दिया मंच
10-Sep-2026 2:46 PM
प्रतिभा, निर्णय क्षमता और नए विचारों को तराशने 2 हजार बच्चों को रोटरी साइन-2026 ने दिया मंच

कॉस्मोपॉलिटन और रायपुर कॉस्मो दीवाज़ का संयुक्त आयोजन

रायपुर, 10 सितंबर। समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज में आयोजित अंतर-स्कूली प्रतियोगिता साइन-2026 में प्रदेश भर से आए 2,000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस और रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस वृहद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के करीब 85 प्रमुख स्कूलों के बचों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की चेयरपर्सन राजश्री शुक्ला और प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर श्रेणियों में विभाजित कर कुल 12 अलग-अलग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने शार्क टैंक, सीक्रेट सुपरस्टार, मैथ्स एप्टीट्यूड, क्विज, रूबिक क्यूब, चेस और ग्रुप डांस जैसी विधाओं में अपने नए आइडियाज और अद्वितीय प्रतिभा से निर्णायकों का दिल जीत लिया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां प्रतिभागियों ने विभिन्न रायों की लोक नृत्य शैलियों, पारंपरिक नृत्यों और बॉलीवुड गानों पर ऊर्जावान प्रस्तुतियां दीं।

श्रीमती शुक्ला और श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि यह मंच बच्चों की प्रतिभा, निर्णय क्षमता और नए विचारों को तराशने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 85 से अधिक स्कूलों की भागीदारी से बचों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास में भारी वृद्धि हुई है। हॉल पूरी तरह भर जाने के बावजूद छात्रों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई; कई विद्यार्थी जमीन पर बैठकर तो कुछ खड़े होकर ही अपने साथियों की प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाते और उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। पूरे दिन कॉलेज परिसर बच्चों की तालियों और उत्साह से गुंजायमान रहा।


अन्य पोस्ट