कारोबार
रायपुर, 8 सितंबर । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की मेजबानी में आयोजित 48वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इससे पहले सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ ने पिछली बार की चैंपियन तमिलनाडु की टीम को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में पहली बार टूर्नामेंट में पहुंची असम की टीम को भी छत्तीसगढ़ ने 3-1 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। असम की टीम उपविजेता रही, जबकि तमिलनाडु ने तीसरा और कर्नाटक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।
छत्तीसगढ़ की ओर से रजनीश ओबेराय, अनुराग शर्मा और समीर तिवारी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टीम में अनिल अग्रवाल, प्रशांत बापट और सागर पिंपलापुरे भी शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान एकल एवं युगल वर्ग के सेमीफाइनलिस्ट भी निर्धारित हुए। एकल में छत्तीसगढ़ के रजनीश ओबेराय, ष्टश्वस्ष्ट के गौतम सिन्हा, ्यक्कञ्जष्टरु के मंजुनाथम टी.सी. तथा असम के अनुपम तमुली सेमीफाइनल में पहुंचे। युगल वर्ग में आंध्र प्रदेश के ए. आदिनारायण एवं एम. वी.वी. रामकृष्ण, ्यक्कञ्जष्टरु के संजीव जी. एवं मंजुनाथम एस., छत्तीसगढ़ के रजनीश ओबेराय एवं अनुराग शर्मा तथा असम के अनुपम तमुली एवं अनिमेष सैकिया सेमीफाइनलिस्ट रहे। एकल एवं युगल वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 8 सितंबर को खेले जाएंगे।
केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव एवं ईडी एम.एस. चौहान ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज़ के एमडी एस.के. कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीम सिंह कंवर मुख्य अतिथि होंगे ।