कारोबार
कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी
रायपुर, 8 सितंबर। कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी (केवीजीयू) ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत और मार्गदर्शन के लिए एक भव्य प्रवेश परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रवलन और नए विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण स्वागत के साथ हुई। मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण, नियमों और शैक्षणिक प्रणाली से परिचित कराना था।
केवीजीयू के कुलपति प्रो. वाई. नरसिम्हुलु ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियोको प्रेरित करते हुए बताया कि वे अपनी विश्वविद्यालयीन जीवन को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित न रखें, बल्कि ज्ञान, सचाई और मजबूत चरित्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। प्रो. नरसिम्हुलु ने विद्यार्थियोके समग्र विकास और नवाचार पर विशेष जोर दिया। प्रशासनिक और शैक्षणिक ढांचे की जानकारी देते हुए कुलसचिव डॉ. रितेश देवांगन ने शैक्षणिक संरचना, परिसर के नियमों, अनुशासन और छात्र सहायता प्रणाली बताई।