कारोबार
कैट छत्तीसगढ़
रायपुर, 8 सितंबर। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा मधु अरोरा, प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने बताया कि दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ की महिलाओं—मधु अरोरा (प्रदेश अध्यक्ष), प्रेरणा भट्ट (प्रदेश कोषाध्यक्ष), एकता ठाकुर (ई-डिजी की संस्थापक), अनुराधा साहू एवं अर्चना साहू को नारी वंदन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनमोल पारवानी ने बेहद शानदार ढंग से किया। वहीं मनोरंजन के लिए आरिन अरोरा ने पियानो पर संगीत की प्रस्तुति दी।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज व्यापार, तकनीक और समाज सेवा—तीनों क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रही हैं। यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उपरोक्त कार्यक्रम में कैट, युवा कैट एवं महिला कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें अमर पारवानी, जितेंद्र दोशी, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल, रतन सिंह, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, नीलम दिवकीर्ति, शालू, प्रिया जोशी, श्रावणी चटर्जी, रीना राजपाल, मीनल चौहान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।