कारोबार

कर्मचारी कार्यस्थल के साथ-साथ घर और समुदाय में भी बेहतर जीवन जी सकें, ऐसा वातावरण बनाया जाए-सिंह
07-Sep-2026 2:21 PM
कर्मचारी कार्यस्थल के साथ-साथ घर और समुदाय में भी बेहतर जीवन जी सकें, ऐसा वातावरण बनाया जाए-सिंह

बालको ने वरदान अपार्टमेंट का किया उद्घाटन

कांकेर, 7 सितंबर। जेपी इंटरनेशनल स्कूल ने बताया कि गुरु केवल किताबी ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि अंतर्मन को तराशकर जीवन-पथ प्रशस्त करने वाली चेतना है। भारतीय संस्कृति के इसी शाश्वत मूल्य को साकार करते हुए जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस अत्यंत गरिमापूर्ण और विचारपरक वातावरण में मनाया गया। दिनभर चले आयोजनों में सुबह की सभा श्रद्धा और सांस्कृतिक रंगों से सजी रही, वहीं संध्याकालीन विशेष सत्र शिक्षकों के सम्मान और चिंतन को समर्पित रहा।

स्कूल ने बताया कि प्रात:कालीन सत्र का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण, मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सुमधुर गुरु वंदना से हुआ। संगीत विभाग के संयोजन में प्रस्तुत प्रार्थना ने परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया, जिसके उपरांत विद्यार्थियों ने दैनिक आचरण में दृढ़ता का संदेश देते हुए ‘पॉजिटिव अफर्मेशन’ प्रस्तुत किया। मंचीय प्रस्तुतियों की कड़ी में ‘शास्त्रीय गाथा’ के अंतर्गत प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं ‘यादगार बंधन’ नाट्य प्रस्तुति ने शिक्षक-शिष्य के आत्मीय रिश्ते की सजीव झांकी प्रस्तुत की।

स्कूल ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रितेश कुमार चौबे ने कहा कि शिक्षक समाज व राष्ट्र की नींव तैयार करने वाला शिल्पकार है। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है और गुरु के प्रति सच्ची कृतज्ञता तभी संभव है, जब विद्यार्थी उनके दिखाए संस्कारों को आचरण में ढालें।

स्कूल ने बताया कि शाम के मुख्य सत्र में कांकेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ए.एस.पी.) योगेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर आगमन पर सैनिक स्कूल विंग के कैडेट्स ने अनुशासित गार्ड ऑफ ऑनर और सेरेमोनियल मार्च के साथ मुख्य अतिथि की गरिमामयी अगवानी की। मंच पर अतिथियों द्वारा डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संध्या सत्र का औपचारिक प्रारंभ किया गया।


अन्य पोस्ट