कारोबार

ज्ञान गंगा शिक्षक दिवस पर मनोंरजक स्पर्धाओं में शिक्षक-शिक्षिकाओं की बढ़-चढ़ हिस्सेदारी
06-Sep-2026 3:08 PM
ज्ञान गंगा शिक्षक दिवस पर मनोंरजक स्पर्धाओं में शिक्षक-शिक्षिकाओं की बढ़-चढ़ हिस्सेदारी

रायपुर, 6 सितंबर।  ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी, रायपुर की प्राचार्या प्रतिमा राजगोर ने बताया कि गुरू जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाकर शिष्य के जीवन को प्रकाशित करता है। उसे समाज में उच्च पद पर प्रतिष्ठित करता है। गुरु जो अपने दिव्य ज्ञान से समाज का निर्माण करता है, इसी गुरु की महत्ता को प्रदर्शित करता ‘शिक्षक दिवस’ ज्ञान गंगा प्रार्थना सभा तथा शाला सभागार में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

ज्ञान गंगा ने बताया कि सर्वप्रथम देश के महान शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर विद्यालय की प्राचार्या प्रतिमा राजगोर जी के द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस भव्य कार्यक्रम में शाला शाला की प्राचार्या प्रतिमा राजगोर के साथ विद्यालय के उप-प्राचार्य भी पूरे समय कार्यक्रम में उपस्थित रहकर छात्रों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

ज्ञान गंगा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर किया गया। सम्मान के पश्चात् शिक्षकों के लिये भी कई मनोंरजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा छात्रो का मनोरंजन किया। छात्र-ंछात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेरी गई।

ज्ञान गंगा ने बताया कि एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा नाट्य मंचन की विशेष प्रस्तुति दी गई। मनोरंजक प्रतियोगिताओं में विजेता शिक्षकों को शाला की प्राचार्या के द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्ञान गंगा ने बताया कि शाला की प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस के शानदार आयोजन के लिये बधाई देते हुए हमेशा शिक्षकों के सम्मान और दिशा-निर्देशों को पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अन्त में हेड गर्ल मानवी साहू नेे आभार प्रकट किया।


अन्य पोस्ट