कारोबार

छोटे हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला में भारत की घरेलू क्षमता को मजबूत करता समझौता
06-Sep-2026 3:06 PM
छोटे हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला में भारत की घरेलू क्षमता को मजबूत करता समझौता

अदाणी डिफेंस और इंडो-रशियन राइफल्स

रायपुर, 6 सितंबर। अदाणी डिफेंस ने बताया कि एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) के साथ पांच साल का समझौता किया है। आईआरआरपीएल भारत-रूस का संयुक्त उद्यम है, जो भारत में ए.के.-203 आक्रमण राइफल का निर्माण करता है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ए.के.-203 कार्यक्रम के लिए स्वदेशी 7.62339 मिमी छोटे-कैलिबर के आयुध की आपूर्ति करेगा।

अदाणी डिफेंस ने बताया कि यह समझौता आईआरआरपीएल द्वारा ए.के.-203 राइफल के निर्माण और अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा आयुध के उत्पादन को एक साथ जोड़ते हुए भारत में एक एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला तैयार करता है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस पांच वर्षों तक ए.के.-203 के लिए 7.62339 मिमी आयुध की आपूर्ति करेगा। जरूरी आयुध का भारतीय स्रोत उपलब्ध कराती है और अनुबंध की अवधि के दौरान इसकी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

अदाणी डिफेंस ने बताया कि  आईआरआरपीएल की स्थापना 2019 में भारत-रूस के बीच हुए अंतर-सरकारी समझौते के तहत भारतीय सशस्त्र बलों के लिए ए.के.-203 आक्रमण राइफल के निर्माण के उद्देश्य से की गई थी। इसकी विनिर्माण सुविधा उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कोरवा में स्थित है। इस संयुक्त उद्यम में भारतीय शेयरधारकों के रूप में एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड और म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड, जबकि रूसी शेयरधारकों के रूप में कंसर्न कलाश्निकोव और रोसोबोरोनएक्सपोर्ट शामिल हैं।

अदाणी डिफेंस ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने आईआरआरपीएल को ए.के.-203 के स्वदेशी उत्पादन के लिए स्थापित संयुक्त उद्यम के रूप में चिन्हित किया है। दिसंबर 2021 में आईआरआरपीएल के साथ 6,01,427 ए.के.-203 राइफलों के लिए अनुबंध किया गया था। इन राइफलों का निर्माण कोरवा में किया जाना है। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत में छोटे-कैलिबर के आयुध के निर्माण की क्षमताएं विकसित की हैं। इनमें कानपुर स्थित छोटे-कैलिबर आयुध उत्पादन क्षमता वाली विनिर्माण सुविधा भी शामिल है। यह समझौता छोटे हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला में भारत की घरेलू क्षमताओं को और मजबूत करता है।


अन्य पोस्ट