कारोबार

गर्ग का अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व लाभ पूरे प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स को मिलेगा-राडा
05-Sep-2026 2:49 PM
गर्ग का अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व लाभ पूरे प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स को मिलेगा-राडा

फाडा स्टेट चेयरमैन की मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 5 सितंबर। रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) की 62वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्तिक सेल्स एंटरप्राइजेज (यामाहा) के संचालक श्री विवेक गर्ग को फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) का स्टेट चेयरमैन निर्वाचित किया गया, जिस पर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की ओर से उन्हें  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

राडा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गर्ग अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे। श्री गर्ग को ऑटोमोबाइल व्यवसाय का 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे पूर्व में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में एसोसिएशन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें राडा ऑटो एक्सपो 2023 का सफल आयोजन प्रमुख रहा।


अन्य पोस्ट