कारोबार

व्यवस्था, जागरूकता और स्वैच्छिक अनुपालन के महत्व पर आयकर मुख्य आयुक्त से कैट की चर्चा
04-Sep-2026 3:11 PM
व्यवस्था, जागरूकता और स्वैच्छिक अनुपालन के महत्व पर आयकर मुख्य आयुक्त से कैट की चर्चा

रायपुर, 4 सितंबर। व्यापारिक संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष  जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, उपाध्यक्ष  सुरिन्दर सिंह,  जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन,  राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि  छत्तीसगढ़ के व्यापारिक इतिहास में एक अभिनव एवं महत्वपूर्ण पहल के रूप में अखिल भारतीय व्यापार परिसंघ (कैट), छत्तीसगढ़ एवं आयकर विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय व्यापारी कर संवाद कार्यक्रम आज एक प्रदेश- एक दिन- एक संवाद की संकल्पना के साथ प्रदेश के विभिा जिलों में एक साथ अभूतपूर्व एवं

कैट ने बताया कि प्रदेशभर में आयोजित इस विशेष संवाद में बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों ने सहभागिता की। विभिा जिलों में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यापारियों से सीधे संवाद करते हुए कर संबंधी प्रावधानों, प्रक्रियाओं, अनुपालन एवं विभिा महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया तथा व्यापारियों की जिज्ञासाओं एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चार प्रमुख स्तंभों - जानकारी, जागरूकता, मार्गदर्शन और समाधान - पर केंद्रित रहा। इन्हीं चार स्तंभों को आधार बनाकर तैयार की गई विशेष प्रस्तुति के माध्यम से आयकर विभाग के अधिकारियों एवं व्यापारियों के बीच विस्तृत एवं सार्थक संवाद किया गया।

कैट ने बताया कि इस दौरान व्यापारियों को आयकर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही व्यापारियों की जिज्ञासाओं, व्यावहारिक कठिनाइयों एवं कर संबंधी विषयों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा सीधे मार्गदर्शन एवं समाधान प्रदान किया गया। मुख्य आयकर आयुक्त, रायपुर संजीव (भारतीय राजस्व सेवा) ने व्यापारियों से सीधे संवाद करते हुए कर व्यवस्था, जागरूकता एवं स्वैच्छिक अनुपालन के महत्व पर चर्चा की एवं कहा कि यह सिर्फ प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में यह संवाद हुआ है।


अन्य पोस्ट