कारोबार

कृष्णभक्ति पर भजन संध्या में संगीत, नृत्य और उल्लास का अद्भुत संगम
04-Sep-2026 3:08 PM
कृष्णभक्ति पर भजन संध्या में संगीत, नृत्य और उल्लास का अद्भुत संगम

रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दीवाज़ 

रायपुर, 4 सितंबर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बताया कि जन्माष्टमी पर सुंदर सदन, राम मंदिर परिसर में भक्तिमय कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति, संगीत, नृत्य और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

दीवाज़  ने बताया कि राधा, रुक्मणी और गोपियों के रूप में सुसज्जित होकर उत्सव की सुंदरता बढ़ाई। कई सदस्य अपने लड्डू गोपाल को भी साथ लेकर आए, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा।  रोटेरियन मेघा अग्रवाल ने श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया, जिन्हें देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गईं।  मधुर कृष्ण भजनों का गायन किया और भक्ति में सराबोर होकर कृष्ण रास का आनंद लिया।

दीवाज़  ने बताया कि मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उत्सव का विशेष आकर्षण रहा मटकी फोड़, जिसने पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग भर दी।


अन्य पोस्ट