कारोबार

अंतिम छोर के व्यापारियों की आवाज और जमीनी समस्याएं सीधे चेम्बर नेतृत्व तक पहुंचेंगी-निकेश
04-Sep-2026 3:05 PM
अंतिम छोर के व्यापारियों की आवाज और जमीनी समस्याएं सीधे चेम्बर नेतृत्व तक पहुंचेंगी-निकेश

रायपुर संभाग तिमाही समीक्षा-योजना बैठक

रायपुर, 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में तथा कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा की गरिमामयी अध्यक्षता में रायपुर संभाग स्तरीय तिमाही समीक्षा एवं योजना बैठक का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। समस्त इकाइयों के अध्यक्ष सह टीम, जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्रियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

श्री बरडिय़ा ने बताया कि विशाल प्रदेश कार्यकारिणी में क्षेत्रीय इकाइयों को अपनी समस्याएं और योजनाएं विस्तार से रखने का पूरा समय नहीं मिल पाता था। इसी उद्देश्य से शुरू की गई संभाग स्तरीय बैठकों की इस पहल से अब प्रदेश के अंतिम छोर के व्यापारी की आवाज और जमीनी समस्याएं सीधे चेम्बर नेतृत्व तक पहुंचेगी, जिससे स्थानीय व्यापारिक समस्याओं का त्वरित निराकरण और व्यापारी वर्ग के हितों की मजबूती से रक्षा की जा सकेगी।

श्री सलूजा ने बताया कि किसी भी संस्था की ताकत उनकी सदस्यता होती है। चेम्बर कार्यकारिणी बैठक में लगभग 250-300 सदस्य आते हैं। चेम्बर इकाई की गतिविधियां इन बैठकों के अंतर्गत ज्ञात नहीं हो पाता। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय बैठक प्रथम बार हो रही है, ताकि चेम्बर के प्रत्येक इकाई से सीधा संवाद बनाकर चेम्बर के अंतिम व्यापारी तक चेम्बर की बात पहुंचे और उनकी समस्यायें सुनी जा सके।

श्री सलूजा ने यह भी बताया कि 20 अप्रेल 2025 से अब तक आयोजित समस्त कार्यक्रमों की जानकारी चेम्बर कार्यालय को प्रेषित करें ताकि चेम्बर प्रत्येक इकाइयों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी चेम्बर को प्राप्त हो और  सभी कार्यों का संकलन कर व्यापारिक हित में आगामी रणनीति बनाई जा सके।


अन्य पोस्ट