कारोबार
एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में एईएसएल को 100 में 90 स्कोर
अहमदाबाद, 3 सितंबर। एईएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने बताया कि भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एसएंडपी ग्लोबल के नए मीडिया एंड स्टेकहोल्डर एनालिसिस (एमएसए) रिव्यू के पूरा होने के बाद एईएसएल को यूटिलिटी सेक्टर में दुनिया की सबसे अधिक ईएसजी स्कोर वाली कंपनी का दर्जा मिला है।
श्री पटेल ने बताया कि इस रिव्यू के बाद गवर्नेंस से जुड़े उस आकलन को ठीक किया गया, जिससे पहले कंपनी का स्कोर प्रभावित हुआ था। इसके परिणामस्वरूप कंपनी की ईएसजी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एईएसएल ने 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर हासिल किया है और इसके साथ ही वह वैश्विक यूटिलिटी सेक्टर में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। इस सेक्टर का औसत स्कोर 41 है। रिव्यू से पहले एईएसएल का स्कोर 81 था। कंपनी का डिस्क्लोजर आधारित कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) स्कोर भी सालाना आधार पर 17 अंक बढक़र 90 हो गया है।
श्री पटेल ने बताया कि एईएसएल ने ईएसजी के तीनों प्रमुख मानकों पर मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी को पर्यावरण के क्षेत्र में 93, सामाजिक क्षेत्र में 89 और गवर्नेंस एवं आर्थिक मानकों पर 84 का स्कोर मिला है। ये स्कोर इंडस्ट्री के औसत से काफी बेहतर हैं। एईएसएल के इस प्रदर्शन में उत्पाद प्रबंधन, जलवायु रणनीति और मानव संसाधन प्रबंधन की अहम भूमिका रही है। एसएंडपी ग्लोबल द्वारा एईएसएल को दुनिया की सबसे अधिक ईएसजी स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी के रूप में मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की उपलब्धि है। यह सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की मजबूत पुष्टि है।
श्री पटेल ने बताया कि एईएसएल में सस्टेनेबिलिटी हमारी रोजमर्रा की निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा है। यह उपलब्धि पूरे संगठन में हमारी टीमों के समर्पण को दर्शाती है, जो हमारे पर्यावरणीय, सामाजिक प्रभाव, गवर्नेंस स्टैंडर्ड और जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं। अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ऊर्जा क्षेत्र में विभिन्न व्यवसायों में मौजूद एक बहुआयामी कंपनी है।