कारोबार
अशोका पाम मीडोज में भव्य प्रॉपर्टी फेस्ट
रायपुर, 3 सितंबर। आरती ग्रुप के डायरेक्टर ऋभुराज अग्रवाल ने बताया कि डूंडा स्थित आरती ग्रुप के अशोका पाम मीडोज में चल रहे प्रॉपर्टी फेस्ट को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 90 एकड़ की टाउनशिप में 3-बीएचके रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट्स के साथ विकसित प्लॉट्स भी खरीदारों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट की लोकेशन, बेहतर कनेक्टिविटी, तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और विशेष ऑफर्स के चलते साइट पर लगातार विजिटर्स पहुंच रहे हैं। अशोका पाम मीडोज में 1,800 से 5,000 वर्गफुट तक के सीमित प्लॉट उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि ये प्लॉट केवल भविष्य की योजना नहीं, बल्कि पूरी तरह विकसित बसाहट का हिस्सा हैं, जहां रोड, बिजली, पानी और सिक्योरिटी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले से मौजूद हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि ऐसे में खरीदार के सामने सवाल सिर्फ यह है कि जो आज मौजूद है, उसे चुना जाए या भविष्य के वादे का इंतजार किया जाए? अशोका पाम मीडोज में तैयार बसाहट के भीतर प्लॉट होने से खरीदार अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार आज से ही निर्माण शुरू कर सकता है। आसपास पहले से परिवारों की मौजूदगी इसे खाली लेआउट से अलग बनाती है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से बढ़ेंगी क्षेत्र की संभावनाएं - डूंडा और आसपास के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच प्रस्तावित 150 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना से आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इसके साथ ही फोरलेन सडक़, नवा रायपुर से कनेक्टिविटी, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और अन्य विकसित होती सुविधाएं दुंडा को तेजी से उभरते रिहायशी क्षेत्र के रूप में पहचान दे रही हैं।
श्री अग्रवाल ने बताया कि 20 प्रतिशत भुगतान पर चाबी, 18 महीने तक नो पेमेंट - प्रॉपर्टी फेस्ट में 3-बीएचके रेडी-टू-मूव अपार्टमेंट्स पर सिर्फ 20 प्रतिशत भुगतान कर तत्काल चाबी लेने और अगले 18 महीनों तक कोई पेमेंट नहीं करने का विशेष ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है।