कारोबार

प्रथम छग राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में यशवंत, दीक्षांत और समाया रहे विजेता
31-Aug-2026 3:30 PM
प्रथम छग राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में यशवंत, दीक्षांत और समाया रहे विजेता

रायपुर, 31 अगस्त। रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने बताया कि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोड़ा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से 29 से 31 अगस्त 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 में शनिवार को यूथ यानी 19 वर्ष से कम आयु तथा सब जूनियर यानी 15 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिका एकल वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए।

सचिव ने बताया कि यूथ एवं सब जूनियर बालक एवं बालिका एकल वर्ग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के पूर्व जोन अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद डॉ. प्रमोद साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. मानिक चटर्जी ने की तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव  सार्थक शुक्ला थे। प्रतियोगिता में खेले गए यूथ एवं सब जूनियर बालक एवं बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबलों में यूथ 19 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में रायपुर के यशवंत डेकाटे ने बिलासपुर के दीक्षांत कुमार जांगड़े को 4-3 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि दीक्षांत कुमार जांगड़े उपविजेता रहे।

सचिव ने बताया कि यूथ 19 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में रायपुर की समाया पांडे ने रायपुर की वेदी कछवाहा को 4-0 से हराकर विजेता का खिताब जीता और वेदी कछवाहा उपविजेता रहीं। यूथ 15 वर्ष से कम आयु यानी सब जूनियर बालक वर्ग में बिलासपुर के दीक्षांत कुमार जांगड़े ने बिलासपुर के हर्षवर्धन सिंह को 3-2 से हराकर विजेता का खिताब जीता।


अन्य पोस्ट