कारोबार

सुरक्षित और प्रभावी बैंकिंग, बचत की आदत और साइबर धोखाधड़ी बचाव पर जागरूकता
31-Aug-2026 3:29 PM
सुरक्षित और प्रभावी बैंकिंग, बचत की आदत और साइबर धोखाधड़ी बचाव पर जागरूकता

आरबीआई, नवा रायपुर का आयोजन

रायपुर, 31 अगस्त। भारतीय रिजर्व बैंक, नवा रायपुर ने बताया कि माता सुंदरी पब्लिक इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम स्कूल, कचहरी चौक, रायपुर में भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग के मार्गदर्शन में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

बैंक ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई से नम्रता शुक्ला, महाप्रबंधक, वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग,  हेमंत, सहायक महाप्रबंधक, राहुल, सहायक प्रबंधक तथा भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर से  नम्रता मेहुरिया, सहायक प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैंक ने बताया किकार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक कार्यालय, रायपुर से  मोहम्मद मोफिज, अग्रणी जिला प्रबंधक, रायपुर, वित्तीय साक्षरता केंद्र रायपुर के वित्तीय साक्षरता समन्वयक  दिलीप कुमार यदु तथा  हरीश पांड्या का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, बचत की आदत, डिजिटल बैंकिंग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

बैंक ने बताया किविशेष रूप से साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी जैसे ओटीपी, पिन एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने तथा फर्जी कॉल, लिंक एवं संदेशों से सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट