कारोबार

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस, टीम और खेल भावना को बॉब ने दिया बढ़ावा
31-Aug-2026 3:28 PM
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस, टीम और खेल भावना को बॉब ने दिया बढ़ावा

मुंबई, 31 अगस्त।  बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया कि भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने स्टाफ सदस्यों के लिए विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन कर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।

बैंक ने बताया कि भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ संगठन में टीम भावना और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करना था।इसकार्यक्रमकीशोभाबैंककेकार्यपालकनिदेशकों,  ललित त्यागी,  संजय विनायकमुदलियार,  लालसिंह एवं बीना वहीद सहित बैंककेअन्य स्टाफ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न खेल विधाओं में बैंक के अंचल स्तरीय चैंपियनों के साथ टेबल टेनिस, कैरम, बैडमिंटन और बास्केटबॉल में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों ने विभिन्न स्तरों के सहकर्मियों को एक साथ आने का अवसर प्रदान किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा दिया।

बैंक ने बताया कि ललित त्यागी,कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदाने कहा, खेल हमारे भीतर अनुशासन, दृढ़ता, टीम भावना और उत्कृष्टता हासिल करने के संकल्प का निर्माण करते हैं। ये ऐसे मूल्य हैं जो सुदृढ़ और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम संगठन के निर्माण के लिए भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की विरासत का सम्मान करते हुए अपने स्टाफ सदस्यों को फिटनेस को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करता है। हमें एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देते हुए प्रसन्नता हो रही है।


अन्य पोस्ट