कारोबार
हल्बी के समाचार पत्र बस्तरिया की नवंबर 1984 की प्रतियां नारायणी संग्रहालय को मिली-ओझा
31-Aug-2026 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 अगस्त। नारायणी बहुभाषी संग्राहलय के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि बस्तरिया नामक हल्बी भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र, जिसका प्रकाशन लगभग 35 से अधिक वर्ष पूर्व बंद हो चुका है की नवंबर 1984 की दो प्रतियां नारायणी बहुभाषी संग्रहालय को प्राप्त हुई।
श्री ओझा ने बताया कि दो-तीन माह पूर्व रुद्रनारायण पाणिग्रही से इस समाचार पत्र के बारे में जानकारी मिली थी और लगातार किए गए प्रयास से समाचार पत्र के संपादक लाला जगदलपुरी के पुत्र विनय श्रीवास्तव से दो प्रतियां प्राप्त हुई। यह संग्रहालय के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे