कारोबार
कलिंगा विवि ने शिक्षकगणों को बनाया मजबूत
रायपुर, 29 अगस्त। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि शिक्षा संकाय द्वारा उच्च शिक्षा में नवाचार, एआई एवं अनुसंधान पर संकाय विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक ऑनलाइन आयोजन किया गया। उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान, शोध दक्षताओं तथा नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उच्च शिक्षा में उभरती प्रवृत्तियों से संबंधित व्यावसायिक क्षमताओं को सुदृढ़ करना था।
विश्वविद्यालय ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं व्यावसायिक संस्थानों से आमंत्रित विशेषज्ञ वक्ताओं ने विभिन्न समकालीन विषयों पर सत्र लिए। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं अनुसंधान, सामाजिक मीडिया एवं मानसिक स्वास्थ्य, क्रोध प्रबंधन, नवाचारी शिक्षण पद्धतियां, उच्च शिक्षा में नवाचार, परिकल्पना निर्माण एवं परीक्षण उपकरण, उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती प्रवृत्तियां तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता जैसे विषय प्रमुख रहे।
विश्वविद्यालय ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. इमैनुएल हंस, डॉ. संध्या द्विवेदी, डॉ. दीप्ति संतोष, प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. गणेश तन्नू, डॉ. बिजेंदर सिंह, डॉ. विकास भारद्वाज तथा डॉ. विशाल गोस्वामी ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने सत्र प्रस्तुत किए। उनके सत्रों से प्रतिभागियों को अनुसंधान, नवाचारी शिक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग, तकनीक-सक्षम शिक्षण-अधिगम तथा उच्च शिक्षा की समकालीन चुनौतियों के संबंध में व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
विश्वविद्यालय ने बताया कि उद्देश्य शिक्षकों में शोध समस्या की पहचान, परिकल्पना निर्माण, शोध अभिकल्प एवं परीक्षण से संबंधित क्षमताओं का विकास करना; विद्यार्थी-केंद्रित एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना।