कारोबार

प्रथम रोटरी महिला प्रीमियर लीग में खेल भावना, सशक्तिकरण और परस्पर सौहार्द्र को मिला बढ़ावा
26-Aug-2026 3:26 PM
प्रथम रोटरी महिला प्रीमियर लीग में खेल भावना, सशक्तिकरण और परस्पर सौहार्द्र को मिला बढ़ावा

कॉस्मो  दीवाज़ द्वारा आयोजित

रायपुर, 26 अगस्त। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो  दीवाज़  ने बताया कि खेल भावना, महिला सशक्तिकरण और परस्पर सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम रोटरी महिला प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया गया। 23 और 25 अगस्त को आयोजित इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में चार प्रमुख रोटरी क्लबों—कॉस्मो डिवॉस, रायपुर क्वींस, रायपुर एलिगेंस और भिलाई पिनेकल—की टीमों ने भाग लिया।

 दीवाज़  ने बताया कि रोमांचक मुकाबलों के बीच रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को मेडल और उपहार पैकेट प्रदान कर उनकी खेल भावना की सराहना की गई।

 दीवाज़  ने बताया कि आयोजन के दौरान ‘सदस्यता संवर्धन माह’ के अंतर्गत कॉस्मो डिवॉस क्लब में एक नए सदस्य का औपचारिक स्वागत भी किया गया। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक ‘हाउस ऑफ संसा’ रहे, जबकि ‘बेला स्पेल बाय श्रेया जैन’ और ‘शुगरब्लूम्स बाय आशा जैन’ उपहार सहयोगी रहे। इनकी ओर से आकर्षक उपहार एवं वाउचर प्रदान किए गए।

 दीवाज़  ने बताया कि आयोजक रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवॉस की टीम ने मैच की तैयारियों से लेकर प्रबंधन तक की सभी व्यवस्थाएं बखूबी निभाईं। क्लब ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी सहभागी क्लबों, खिलाडिय़ों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। चार क्लब एक भावना एक लीग।


अन्य पोस्ट