कारोबार
एनएमडीसी का त्रैमासिक अभियान शुरू
हैदराबाद, 26 अगस्त। एनएमडीसी ने बताया किकेंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, एनएमडीसी लिमिटेड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वाभ्यास के रूप में त्रैमासिक अभियान आरंभ किया।
एनएमडीसी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पूरे संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी और सुशासन के मूल्यों को बढ़ावा देना और जागरूकता को मजबूत करना है। एनएमडीसी के सतर्कता विभाग ने इस अभियान के भाग के रूप मेंएनएमडीसी मुख्यालय, हैदराबाद में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा पहचाने गए प्रमुख क्षेत्रों में कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने और क्षमता निर्माण के लिए आयोजित किया गया ।
एनएमडीसी ने बताया कि इस सत्र में श्री अनुराग कपिल, निदेशक(वित्त), एनएमडीसी और श्री सी. नीलकंठ रेड्डी ,मुख्य सतर्कता अधिकारी,एनएमडीसी विशेष रूप से उपस्थित रहे। निदेशक (वित्त) ने अपने संबोधन में, सतर्कता और वित्त कार्यों में गहरे तालमेल पर बल दिया। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और सही निर्णय लेने को सुनिश्चित करने के लिए आधिकारिक फाइलों पर स्पष्ट, विशिष्ट और तर्कसंगत स्पष्टीकरण व औचित्य दर्ज करने के महत्व पर भी बल दिया।
एनएमडीसी ने बताया कि श्री सी. नीलकंठ रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने समापन सत्र के दौरान, प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के विषय —समृद्धि के लिए ईमानदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी संगठनात्मक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही के मूल मूल्यों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के लिए एनएमडीसी की तैयारियों को सशक्त और केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप अपनी सक्रीय भागीदारी और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आग्रह किया।