कारोबार
महिला टी-20 एशिया कप
रायपुर, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने बताया कि बीसीसीआई ने संघ के पूर्व सचिव और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी 2026 महिला टी-20 एशिया कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रबंधक नियुक्त किया है। दवे इससे पहले वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
संघ ने बताया कि महिला टी-20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त 2026 से 13 सितंबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ग्रुप ए में पाकिस्तान, हांगकांग और थाईलैंड के साथ करेगी। भारत का पहला मुकाबला 30 अगस्त को होगा। 2026 महिला टी-20 एशिया कप में भारतीय टीम का कार्यक्रम-30 अगस्त 2026 - भारत बनाम थाईलैंड, 3 सितंबर 2026 - भारत बनाम हांगकांग, 5 सितंबर 2026 - भारत बनाम पाकिस्तान।
संघ ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर 2026 को होगा। राजेश दवे का क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन में व्यापक अनुभव भारतीय महिला टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके नेतृत्व गुण और संगठनात्मक कौशल टीम को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। दवे की नियुक्ति से टीम को मजबूत मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए राजेश दवे को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय महिला टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएगी।