कारोबार

पुरुष वर्ग में पांच गोल्ड से विशाल चमके
25-Aug-2026 2:00 PM
पुरुष वर्ग में पांच गोल्ड से विशाल चमके

महिला वर्ग मेें संध्या ने लहराया परचम

टॉपकोर्ट में पिकलबॉल प्रतियोगिता का समापन

रायपुर, 25 अगस्त। छग पिकलबाल एसोसिएशन के सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि स्व. अर्जुन सिंग शेखावत स्मृति 6वां छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप 2026 का समापन पुरुष वर्ग मे पांच गोल्ड के साथ विशाल चमके वही लड़कियों मे संध्या ने बाजी मारी।

श्री चौहान ने बताया कि समापन विजेताओं मेडल प्रदान कर सम्मानित करके किया गया। महिलाओ एवं पुरुषो, बालक, बालिकाओं के 50 इवेंट का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़ दुर्ग भिलाई बेमेतरा राजनांदगाव एवं रायपुर से लगभग 150 से ज्यादा 10 वर्ष से 50 वर्ष तक के महिला पुरुष खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

श्री चौहान ने बताया कि चयनित खिलाडी 2 से 5 अक्टूबर को एर्नाकुलम केरल मे ऑल इंडिया पिकलबाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पिकलबाल चैपियनशिप मे भाग लेगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन मे लुकेश नेताम टूर्नामेंट को आर्डिनटर अजय तांडी, अजय नायक, मोनेश, अमन,पियूष सिंह,प्रेमप्रकाश, रोहन मंडल,उर्वशी बंजारे, टिकेश्वरी, त्रिवेणी सोनकर , चंचल, दिनेश्वरी, पूर्णिमा का निर्णायक के रुप मे सहयोग रहा , वही कॉक्रिट टीएमटी के डायरेक्टर अमित जिंदल, छ्ग पिकलबाल के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित कटारिया,टॉपकोर्ट के संचालक द्वय दीपिन मेहता एव गगन जुनेजा,शुभम चौधरी रैकेट क्लब के संचालक शादानी चावला का सहयोग प्राप्त हुआ।

श्री चौहान ने बताया कि मेचेस के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे अंडर-10 बॉयज सिंगल्स विजेता-रयान कपूर उपविजेता-अव्यय जिंदल अंडर-10 गर्ल्स सिंगल्स विजेता-आध्या देसाई उपविजेता-जेनी बचान अंडर-10 बॉयज डबल्स विजेता-आदिव / रयान उपविजेता-अव्यय / अभिनंदन अंडर-12 वर्ग अंडर-12 बॉयज सिंगल्स विजेता-हृदान गोयनका उपविजेता-अथर्व पांडे अंडर-12 गर्ल्स सिंगल्स विजेता-महवीन अंसारी उपविजेता-वैशालिका ड्रोलिया अंडर-12 बॉयज डबल्स विजेता-हृदान गोयनका / आर्यवीर उपविजेता-अथर्व / अव्यय अंडर-12 गर्ल्स डबल्स विजेता-महवीन / भद्राकर्णिका उपविजेता-आध्या / जेनी अंडर-14 वर्ग अंडर-14 इंटरमीडिएट बॉयज सिंगल्स विजेता-सिद्धार्थ उपविजेता-आर्यन माणिक अंडर-14 इंटरमीडिएट गर्ल्स सिंगल्स विजेता-चाहना मंजर उपविजेता-शिल्पा साव अंडर-14 इंटरमीडिएट बॉयज डबल्स विजेता-कृष / सिद्धार्थ, एवं अन्य।


अन्य पोस्ट