कारोबार

रक्तवाहिका रोग के लिए क्यों जरूरी है सतर्कता-डॉ. हरि
22-Aug-2026 3:58 PM
रक्तवाहिका रोग के लिए क्यों जरूरी है सतर्कता-डॉ. हरि

एमएमआई नारायणा अस्पताल

 

रायपुर, 22 अगस्त। एमएमआई नारायणा अस्पताल ने बताया कि क्या आपके जोड़ों में दर्द रहता है? या त्वचा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है? हो सकता है, ये समस्याएं न चर्म रोग से जुड़ी हों और न गठिया से।

अस्पताल ने बताया कि यह रक्त संचार में आने वाली रुकावट यानी रक्तवाहिका रोग से जुड़ी हो सकती हैं, जिसके लक्षणों को हम आम समझकर अनदेखा कर देते हैं। यह बीमारी जितनी आसानी से नजरअंदाज हो जाती है, उतनी ही महंगी साबित होती है।

अस्पताल ने बताया कि जिन लक्षणों को लोग मामूली समझकर टाल देते हैं, जैसे पैरों में ऐंठन, ठंडे पैर या न भरने वाला घाव, वही अक्सर किसी बड़ी जटिलता से पहले मिलने वाली इकलौती चेतावनी होते हैं। रक्तवाहिका रोग शरीर को अंदर से चुपचाप खोखला कर देने वाली एक गंभीर बीमारी है।


अन्य पोस्ट