कारोबार

हरेली तिहार पर पूजा और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत पर प्रगति कॉलेज विद्यार्थियों-टीचरों ने लगाये ठुमके
22-Aug-2026 3:52 PM
हरेली तिहार पर पूजा और छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत पर प्रगति कॉलेज विद्यार्थियों-टीचरों ने लगाये ठुमके

रायपुर, 22 अगस्त। प्रगति कॉलेज ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली त्यौहार को प्रगति कॉलेज में छत्तीसगढ़ के लोक पांरपरिक त्यौहार हरेली उत्सव मनाया गया, इस पांरपरिक त्यौहार में कृषि औजार की पूजा की जाती है, साथ ही साथ इस त्योहार में किसान अपने हल और कृषि औजार की पूजा भी करते है।

कॉलेज ने बताया कि इस पांरपरिक त्यौहार में छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, गुलगुला भजिया,खुरमी और श्रीफल चढ़ाया गया है। इस उत्सव में महाविद्यालय के छात्र-छात्रओं द्वारा हरेली त्योहार से संबधित गीत ओर कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये और साथ ही साथ छत्तीसगढ़ी के पारम्परिक खेल गेड़ी,भंवरा एवं रस्सी खीचों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने खेल खेलकर अदृभूत प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगियों को पुरस्कार प्राचार्य के द्वारा प्रदान किए गये।  इस उत्सव में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौम्या नैय्यर ने अपने उद्वबोधन में कहां कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व का त्यौहार है इसमें किसान अपने खुशहाली और सुख समृद्वि के लिये त्यौहार को मनाते है।

कॉलेज ने बताया कि यह उत्सव सभी विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों के सहयोग एवं सहभागिता से मनाया गया। समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ.के.एन.गजपाल,डॉ. प्रवीण कुमार यादव, डॉ. अमित ठाकुर, श्री मनु रवानी, एडमिनिस्टेऊटर मिस ज्योति ठाकुर, श्री संजीव वर्मा, श्री कुमार बहुखण्डी और समस्त प्राध्यापकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट