कारोबार

गोरखा रेजिमेंट के अनुशासन, विरासत और वीरता से प्रेरित क्लासिक 350 की भव्य लांचिंग
21-Aug-2026 2:34 PM
गोरखा रेजिमेंट के अनुशासन, विरासत और वीरता से प्रेरित क्लासिक 350 की भव्य लांचिंग

इंडियन मोटर्स, पंडरी

रायपुर, 21 अगस्त। रॉयल एनफील्ड की प्रतिष्ठित क्लासिक 350 का खास गोरखा एडिशन अब इंडियन मोटर्स, लोधीपारा चौक, पंडरी, रायपुर में लॉन्च कर दिया गया है। डायरेक्टर साहिल खेमानी ने बताया कि गोरखा रेजिमेंट की वीरता, अनुशासन और गौरवशाली विरासत से प्रेरित यह एडिशन क्लासिक 350 के कालजयी डिजाइन को एक नए अंदाज़ में पेश करता है। इसकी खास पहचान है गोरखा ग्रीन रंग और क्रॉस्ड खुकरी वाला विशेष गोरखा चिन्ह। साथ ही इसमें असिस्ट एवं स्लिपर क्लच और टाइप-सी यूएसबी फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

श्री खेमानी ने बताया कि बाइक में परिष्कृत जे-सीरीज इंजन और क्लासिक 350 का शानदार राइडिंग अनुभव बरकरार है। इंडियन मोटर्स, लोधीपारा चौक, पंडरी, रायपुर में ग्राहक क्लासिक 350 गोरखा एडिशन को देख सकते हैं। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और कीमत 2,10,684 (नई दिल्ली में एक्स-शोरूम) है।


अन्य पोस्ट