कारोबार
सफायर ग्रींस ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
19-Aug-2026 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 अगस्त। सफायर ग्रींस के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र बापना, वर्तमान अध्यक्ष हरित गोयल, सचिव आचार्य, प्लॉट सोसाइटी के अध्यक्ष अनुराग पांडे एवं तुलिका पांडे, के.भटनागर, कौशल चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सफायर ग्रीन क्लब हाउस के बाहर शानदार एवं उमंग से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
सोसायटी ने बताया कि शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटकों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। सफल संचालन विकास शुक्ला द्वारा किया गया। उनके कुशल संचालन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे