कारोबार
देशभक्ति संग 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया
नवा रायपुर, 16 अगस्त। एनटीपीसी ने बताया कि 15 अगस्त, 2026 को देशभक्ति के उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रगीत - वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ, जिसके बाद एनटीपीसीके क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र-2) श्री नीरज जलोटा ने तिरंगा फहराया और फिर राष्ट्रगान - जन गण मन गाया गया।
श्री जलोटा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और नवाचार एवं दक्षता से प्रेरित होकर किफायती, कुशल और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से विश्वसनीय विद्युत एवं ऊर्जा परिवर्तन समाधान प्रदान करके देश के विकास में एनटीपीसी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा पर एनटीपीसी के फोकस और भविष्य के अवसरों पर भी प्रकाश डाला। यूएसएससी, प्रचालनसेवाएँ, कमर्शियल, स्टेशन इंजीनियरिंग, सेफ्टी, राख नई पहल, सीएसआरआदि के क्षेत्रों में उपलब्धियों पर चर्चा की।
श्री जलोटा ने पश्चिमी क्षेत्र-2 के स्टेशनों (छत्तीसगढ़ में कोरबा, लारा और सिपत तथा मध्य प्रदेश में गाडरवारा और खरगोन) को प्लांट प्रदर्शन, परियोजना निष्पादन, वाणिज्यिक क्षेत्र में उपलब्धियों, नई पहलों तथा पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी सराहा।
एनटीपीसी ने यह भी बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण देशभक्ति की थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसका आयोजन अर्पिता महिला समिति के सहयोग से किया गया, जिसमें बच्चों ने नृत्य, गायन और स्कीट प्रस्तुत किए। 20 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहनीयपुरस्कारोंऔर स्वास्थ्य चैंपियन पुरस्कार-2026 भी वितरित किए गए।इसके अलावा गणमान्य व्यक्तियों ने यूनिट लेवल मेधा प्रतियोगिताके विजेताओं को भी पुरस्कार वितरित किए।