कारोबार

नारायणी बहुभाषी संग्राहलय ने लगाई अनेक भाषाओं की सामग्री की प्रदर्शनी
16-Aug-2026 2:35 PM
नारायणी बहुभाषी संग्राहलय ने लगाई अनेक भाषाओं की सामग्री की प्रदर्शनी

रायपुर, 16 अगस्त। रायपुर के नारायणी बहुभाषी संग्राहलय के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा कार्यालय स्थापना दिवस पर नया विश्राम गृह स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नारायणी बहुभाषी संग्रहालय द्वारा भी सांठ से अधिक भाषाओं की सामग्री यथा कैलेंडर, समाचार पत्र आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।

श्री ओझा ने बताया कि प्रदर्शनी का अवलोकन माननीय श्री मोतीलाल साहू जी, विधायक, रायपुर ग्रामीण, माननीय श्री पुरंदर मिश्रा जी, विधायक, रायपुर उत्तर, माननीय श्री अनुज शर्मा जी, विधायक, धरसीवां, डॉ एस भारती वाहन, सचिव, संस्कृति विभाग, डॉ संजय कन्नौजे, संचालक, संस्कृति एवं राजभाषा, डॉ गौरव सिंह, जिलाधीश, रायपुर, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा, सचिव डॉ अभिलाषा बेहार, प्रो. मनोज दयाल, कुलपति, पत्रकारिता विश्वविद्यालय, डॉ. मृणालिका ओझा, शशि दुबे, रौशन बहादुर सिंह, आदर्श दुबे, दीपेश, सहित अन्य अनेक गणमान्य लोगों के द्वारा किया गय एवं सभी ने इस प्रदर्शनी को अद्भुत बताते हुए सराहना की।

श्री ओझा ने बताया कि  इस प्रदर्शनी में उत्तर से डोगरी  तो दक्षिण से सौराष्ट्री तमिल पूर्व से मंगर तो पश्चिम से कच्छी एवं मध्य भारत की निमाड़ी, वागड़ी, गोर बोली सहित सांठ से अधिक भाषाओं की सामग्री प्रदर्शित की गई।


अन्य पोस्ट