कारोबार

गर्व और देशभक्ति से कॉस्मो दीवाज़ ने हैप्पी स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस
16-Aug-2026 2:33 PM
गर्व और देशभक्ति से कॉस्मो दीवाज़ ने हैप्पी स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 16 अगस्त। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बताया कि हैप्पी स्कूल टेमरी में दीवा•ा ने बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसकी शुरूआत ध्वजारोहण समारोह  और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान क्लब के सदस्यों, शिक्षकों और छात्रों ने एकजुट होकर देश की भावना को नमन किया और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया।

दीवा•ा ने बताया कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति के गीत, नृत्य और सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बचों के उत्साह और प्रतिभा में स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गर्व की झलक साफ दिखाई दे रही थी। देशभक्ति , बंधुत्व  और सेवा भाव  का एक सुंदर संगम था, जो समाज सेवा और सामुदायिक विकास के प्रति कॉस्मो डिवॉज़ की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


अन्य पोस्ट