कारोबार
स्वतंत्रता दिवस पर एचएनएलयू में आयोजन
रायपुर, 16 अगस्त। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर ने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कुलपति प्रो. वी.सी. विवेकानन्दन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने किया, जिसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
एचएनएलयू ने बताया कि विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहा, जिसने स्वतंत्रता, विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सजीव रूप से अभिव्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रमुख आकर्षण पंचम महात्मा गांधी स्मृति व्याख्यान था, जिसका विषय था स्वतंत्रता के बाद की स्वतंत्रता: गांधी, संविधान और अधूरा गणराज्य। यह व्याख्यान एचएनएलयू के विशिष्ट न्यायशास्त्री प्रोफेसर एवं पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) परमजीत जसवाल द्वारा दिया गया। यह स्मृति व्याख्यान स्वतंत्रता दिवस समारोह का अभिन्न अंग रहा और इसमें गांधीवादी चिंतन तथा संवैधानिक मूल्यों की समकालीन प्रासंगिकता पर गहन विमर्श प्रस्तुत किया गया।
एचएनएलयू ने बताया किव्याख्यान के प्रारम्भ में अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो. वी.सी. विवेकानन्दन ने नई पीढ़ी, विशेषकर जेनरेशन-ज़ेड, के लिए महात्मा गांधी की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, जेनरेशन-ज़ेड के लिए गांधी की प्रासंगिकता उनकी नकल करने में नहीं, बल्कि उनके विचारों की व्याख्या करने में निहित है। चुनौती गांधी के तरीकों को यांत्रिक रूप से दोहराने की नहीं, बल्कि उन मूल्यों को समझने की है जिन्होंने उन्हें आकार दिया—नैतिक साहस, करुणा, आत्म-अनुशासन, सत्यनिष्ठा, समावेशिता और मानव गरिमा के प्रति सम्मान।
प्रो. विवेकानन्दन ने बताया कि ये मूल्य आज भी उतने ही आवश्यक हैं, चाहे कोई कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास कर रहा हो, सार्वजनिक नीति का निर्माण कर रहा हो, विधि व्यवसाय में हो, व्यापार कर रहा हो अथवा लोकतांत्रिक जीवन में भागीदारी कर रहा हो। गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि उनकी स्मृति का मात्र स्मरण करने में नहीं, बल्कि उन प्रश्नों का सामना करने में है जिन्हें वे हमारे लिए छोड़ गए हैं। स्वतंत्रता का संघर्ष भले समा हो गया हो, किन्तु न्यायपूर्ण, करुणामय, सतत् और समावेशी समाज के निर्माण का संघर्ष आज भी जारी है।