कारोबार

गो-विज्ञान, गो-आधारित उत्पादों, ज्ञान परंपरा पर अध्ययन, प्रशिक्षण और अनुसंधान को मिला बढ़ावा
11-Aug-2026 2:10 PM
गो-विज्ञान, गो-आधारित उत्पादों, ज्ञान परंपरा पर अध्ययन, प्रशिक्षण और अनुसंधान को मिला बढ़ावा

देवलापुर गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र और महर्षि विवि में समझौता

बिलासपुर, 11 अगस्त। महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेश कुमार तिवारी ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान एवं अनुसंधान से जोडऩे की दिशा में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बिलासपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

डॉ. तिवारी ने बताया कि आधुनिक दौर में गो-विज्ञान की प्रासंगिकता एवं संभावनाएँ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापुर, नागपुर और महर्षि विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ में किसी विश्वविद्यालय द्वारा गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापुर, नागपुर के साथ किया गया यह पहला समझौता ज्ञापन है।

डॉ. तिवारी ने बताया कि समझौते के तहत गो-विज्ञान, गो-आधारित उत्पादों, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा उनसे जुड़े विषयों पर संयुक्त अध्ययन, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र, देवलापुर, नागपुर के सुनील मानसिंहका ने गो के पारंपरिक महत्व तथा गो-आधारित संसाधनों के वैज्ञानिक अध्ययन की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कृषि, पर्यावरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जैविक जीवन-पद्धति में गो-आधारित संसाधनों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा कहा कि इनके संभावित उपयोगों का आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से अध्ययन किया जाना चाहिए।

श्री मानसिंहका ने बताया कि गो-आधारित विभिन्न उत्पादों तथा गोमूत्र आदि से संबंधित पारंपरिक उपयोगों की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य में गो-उत्पादों के फायदों के बारे में उद्धरण सहित जानकारी दी।

डॉ. तिवारी ने यह भी बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में उपलब्ध ज्ञान का आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अध्ययन समय की आवश्यकता है। समझौता विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।


अन्य पोस्ट