कारोबार
भारत की मशहूर गलियों से प्रेरित जायकों का शानदार सफर मिलेगा एक छत के नीचे
11-Aug-2026 2:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर में 16 तक खाऊ गली-0.3
रायपुर, 11 अगस्त। होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर की मार्केटिंग हेड अनन्या सिंह ने बताया कि रायपुरवासियों के खाऊ गली 0.1 और 0.2 को मिले जबरदस्त प्यार के बाद, एक बार फिर मैरियट रायपुर लेकर आया है खाऊ गली 0.3। इस बार रायपुर किचन में आपको मिलेगा भारत के अलग-अलग शहरों का स्वाद, क्षेत्रीय व्यंजन और देश की मशहूर गलियों से प्रेरित जायकों का एक शानदार सफर—एक ही छत के नीचे।
सुश्री सिंह ने बताया कि 10 से 16 अगस्त शाम 7 से रात 11बजे तक, रायपुर किचन में होने वाली यह खास खाद्य यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों के लोकप्रिय स्वादों को एक साथ लेकर आएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
