कारोबार

कृष्णा विकास में रिसर्च प्रपोजल टू पब्लिकेशन पर कार्यशाला सफल
10-Aug-2026 2:27 PM
कृष्णा विकास में रिसर्च प्रपोजल टू पब्लिकेशन पर कार्यशाला सफल

रायपुर, 10 अगस्त। कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने बताया कि ‘रिसर्च प्रपोजल टू पब्लिकेशन’ विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। उस्मानिया विश्वविद्यालय,  हैदराबाद के भौतिकी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पी. हिमा बिंदु ने शोध प्रस्ताव तैयार करने, शोध-पत्र की पांडुलिपि तैयार करने और फर्जी एवं शिकारी प्रकाशन संस्थानों से बचने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां साझा कीं। संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं शोधकर्ताओं को अकादमिक प्रकाशन की प्रक्रिया को समझने तथा शोध-पत्रों को सफलतापूर्वक प्रकाशित कराने के लिए व्यावहारिक एवं चरणबद्ध रणनीतियों से अवगत कराया गया।


अन्य पोस्ट