कारोबार

कला-रचनात्मकता से देशभक्ति की भावना रोटरी क्लब रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बच्चों में की जागृत
08-Aug-2026 2:28 PM
कला-रचनात्मकता से देशभक्ति की भावना रोटरी क्लब रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बच्चों में की जागृत

गोद ली हैप्पी स्कूल में ट्राइकलर ट्रिब्यूट पेंटिंग वर्कशॉप

रायपुर, 8 अगस्त। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने बताया कि 4 अगस्त को अपने अडॉप्टेड हैप्पी स्कूल, टेमरी में ट्राइकलर ट्रिब्यूट पेंटिंग वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।

दीवा•ा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कला और रचनात्मकता के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। कार्यशाला का संचालन रोटेरियन निशा गोयल द्वारा किया गया। उन्होंने बचों को राष्ट्रीय ध्वज के विषय पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 50 बचों को पेंटिंग किट व आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिससे उन्होंने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

दीवा•ा ने बताया कि चित्रकला के साथ-साथ बचों के लिए एक देशभक्ति क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीकों और नैतिक मूल्यों से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले बचों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दीवा•ा ने बताया कि पूरा कक्षा परिसर बचों के रंगों, मुस्कान और उत्साह से जीवंत हो उठा। क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन नेहा जैन और सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा के नेतृत्व में तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन रोटेरियन निशा गोयल के संयोजन में आयोजित यह कार्यक्रम रोटरी के लास्टिंग इम्पैक्ट (स्थायी प्रभाव) के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।


अन्य पोस्ट